Diya Jethwani

Add To collaction

लेखनी कहानी -06-Sep-2022... रिश्तों की बदलतीं तस्वीर..(29)

रवि के कहे अनुसार सलोनी और विनी उसके घर पर आ गई थीं...। ये घर भी रवि का नहीं था बल्कि उसके दोस्त गोपाल का था...। घर और नकली पेरेंट्स का अरेंज करने के लिए ही गोपाल रवि से अपने पैसों की बात कर रहा था..। रवि ने अपने पूरे प्लान के मुताबिक अलग अलग समयावधि पर विनी और सलोनी को अपने प्यार के जाल में पूरी तरह से फंसा लिया था...। वो दोनों के साथ प्यार भरे लम्हे जी रहा था...। घर के बाहर विनी और घर पर सलोनी...। 

सलोनी के जब शांपिग का पूछा जाता तो उसे सरप्राइज का बहाना बनाकर अपनी मीठी मीठी बातों में उलझा लेता था...। तीन दिन बाद विनी और सलोनी वापस लौट गई....। उनके वहाँ पहुंचते ही... रवि ने अपने अगले प्लान को तैयार कर लिया...। शांपिग का सारा पैसा... दहेज में लिया गया पैसा... सब कुछ समेटकर रवि अपना मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गया...। 
वहाँ पहुंचने पर अगले दिन जब सलोनी ने फोन किया तो फोन स्वीच ऑफ़... ना सिर्फ उसका... बल्कि उससे जूड़े हर शख्स का...।

सलोनी बार बार फोन करतीं रहीं पर किसी का फोन लगा ही नहीं..। सलोनी ने घबराकर विनी को फोन किया...। विनी जो इस प्लान से पहले ही वाकिफ थीं... उसने आगे का मोर्चा संभाला...। विनी सलोनी के फोन का ही इंतजार कर रहीं थीं...। जैसे ही सलोनी ने फोन किया विनी ने फोन उठाया ओर कहा :- सलोनी... मैं अभी तुझे ही फोन करने वालीं थीं यार... मुझे तुझसे एक बहुत जरूरी बात करनी थीं...। 

बात तो मुझे भी करनी हैं विनी...। मैं खुद बहुत टेंशन में हूँ... विनी वो... 

रवि का फोन नहीं लग रहा हैं यहीं ना...! 

विनी... क्या तुने भी उसे फोन लगाया क्या...! 

सलोनी वहीं बात तो मैं तुझसे करने वालीं हूँ...। 

क्या बात हैं यार... मुझे बहुत टेंशन हो रहीं हैं रवि की... वो ठीक तो हैं ना... बता ना यार...! 

सलोनी... सबसे पहले तो तु शांत रह... मैं वहीं आ रहीं हूँ... तुझे बताती हूँ सब...। लेकिन तब तक तु अंकल आंटी को कुछ मत बताना...। 

विनी ने फोन रखा और कुछ ही देर वो सलोनी के घर पहुंची..। घर पहुंचते ही वो सीधे सलोनी के कमरे में पहुंची ओर उससे कहा :- यार एक बहुत बड़ी प्रोब्लेम हो गई हैं..! 

क्या हुआ विनी... सब ठीक तो हैं ना... रवि तो ठीक हैं ना...। 

नाम मत ले उसका सलोनी.... वो इतना बड़ा फरेबी निकला तुझे क्या बताऊँ...! 

फरेबी...!! 

हाँ... फरेबी...। तेरी तरह मैने भी उसे फोन किया मैं अपना आई कार्ड उसके घर भूल गए ई थीं..। किसी ने फोन नहीं उठाया.. मैने उससे जूड़े सभी लोगों को फोन लगाया.. किसी का फोन नहीं लगा... लगातार कोशिश करतीं रहीं...। तभी उसके एक दोस्त का नंबर मेरे पास था... जब हम शांपिग करने गए थे तब वो अचानक ही टकरा गया था..। उससे बात की तो पता चला.. रवि का तो काम ही ये हैं... वो लड़कियों को शादी का झांसा देकर.. उनसे मिले पैसे.. दहेज लेकर शादी से पहले गायब हो जाता हैं..। कहां... वो किसी को नहीं मालूम...। 

व्हाट... रवि... ऐसा कैसे कर सकता हैं...। विनी ये सच नहीं हो सकता...। 

मुझे भी ऐसा ही लगा.. पर उसके सभी फोन बंद आना इस बात की सच्चाई बयान करते हैं..। 

विनी अगर ये सच हैं तो हमें मम्मी पापा को बताना चाहिए...। वो जरूर कोई ना कोई एक्शन लेंगे...। 

सलोनी... वही तो मैं तुझे समझाने आई हूँ... अगर हमने अंकल आंटी को सब बताया तो उन्हें... तुम्हारी सच्चाई भी बतानी पड़ेगी.. तुम्हें क्या लगता हैं वो इन सब के बाद तुझे माफ़ करेंगे..। बात उनकी इज्जत पर बन आएगी.. मामला पुलिस तक गया तो सिरे से तहकीकात होगी.. और हो सकता हैं होटल वगैरह के हिसाब से यह बात समाज के सामने आ जाए..। 

सलोनी विनी की बातें सुनकर रोने लगी और रोते रोते बोली :- लेकिन विनी... ये बात आज नहीं तो कल सबके सामने आ जाएगी... फिर हम क्या करेंगे...। 

सलोनी... संभालो अपने आप को.... एक बार चलकर बात कर लेते हैं... लेकिन मेरी माने तो पुलिस तक मत जा...। केस कितना लंबा चलेगा... वो तो तु भी समझ सकतीं हैं..। उस पर अजीब अजीब सवाल....। जो हुआ उस को तो बदल नहीं सकते पर पुलिस के सवालों के जवाब देते देते.... मुझे तो सोचकर ही डर लग रहा हैं....। 

लेकिन मुझे बात तो करनी पड़ेगी विनी... अब छिपाकर भी क्या कर सकतीं हूँ...। 

ठीक हैं... चल... करते हैं बात...। 

वो दोनों बात करने के लिए उनके पास गई और सारी बात बताई...। इस पर सुनील ने गुस्से में आकर पुलिस के पास जाने का सोचा...। तभी विनी उनके पास गई और धीरे से बोली :- अंकल... ये क्या बेवकूफी कर रहे हैं आप... बात अगर पुलिस तक आई तो... सारी परतें खोली जाएंगी... आपकी मम्मी की भी... और जब वो सच्चाई सलोनी के सामने आएगी तो सोचा हैं आपने क्या होगा...। अभी गुस्से से नहीं ठंडे दिमाग से काम लिजिए...। मैं तो कहती हूँ... सलोनी का अबोशन करवा दिजिए...और उसके लिए दूसरा कोई लायक लड़का ढुढ़ कर उसकी जल्द से जल्द शादी करवा दिजिए..। 

विनी की बात सुन सुनील भी सोच में पड़ गया और उसकी बात मानने को तैयार हो गया...। 

सुनील ने सुजाता को भी यह बात अच्छे से समझा दी...। सुजाता अगले दिन हास्पिटल में सलोनी को लेकर गई...। लेकिन डाक्टर ने सलोनी की कंडिशन देखते हुवे कहा.. देखिए ये फिजिकली बहुत कमजोर हैं... ऐसे में अबोशन करने में खतरा है... इनकी मेंटल कंडिशन भी बहुत कमजोर लग रहीं हैं...। बहुत ज्यादा खतरा हो सकता हैं इसमें...। 
कई हास्पिटल के धक्के खाने के बाद सुजाता वापस लौटकर आ गया ई...। सुनील और सुजाता ने कोई रास्ता ना मिलने पर शहर छोड़ने का मन बना लिया और वो रातोंरात शहर छोड़ गए...। 


कहानी के अंतिम भाग में कुदरत का एक अनोखा चमत्कार पढ़ना ना भूले...। 

   19
3 Comments

Raziya bano

14-Oct-2022 08:25 PM

Nice

Reply

Seema Priyadarshini sahay

14-Oct-2022 04:24 PM

बहुत ही खूबसूरत

Reply

Achha likha hai 💐

Reply